ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

मानसिक रूप से दुर्बल युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Photo Source :

Posted On:Monday, September 27, 2021

लखनऊ। जहां एक ओर सरकार महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम चला रही है और कानून व्यवस्था को चाक चौबंद कर रही है वही यूपी किं राजधानी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां आटो और रिक्शा चलाने वाले समेत आठ दरिंदों ने एक मानिसक मंदित महिला को बंधक बनाकर बीजी रेलवे कालोनी में सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और खूब पीटा। दुष्कर्म को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि महिला समेत पांच की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें पहरा दे रही हैं।

महिला कृष्णानगर इलाके की रहने वाली है। उसके पिता रेलवे से हेड क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि बेटी बीती 23 सितंबर की शाम घर से निकली थी। उसकी काफी खोजबीन की गई पर कुछ पता न चला। रात करीब 9:30 बजे कृष्णानगर कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिवारीजन रातभर बेटी की खोजबीन करते रहे। अगले दिन 24 सितंबर की सुबह आलमबाग कोतवाली से फोन आया कि बेटी वहां है। कोतवाली पहुंचे तो बेटी की हालत देखकर सब दंग रह गए और उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी बहुत बुरी हालात में थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त और फटे हुए थे और काफी चोटें भी थी। बेटी ने बताया कि कृष्णानगर स्थित आरती जूस कार्नर से उसे आटो चलाने वाले ने घर छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर बैठाया था। इसके बाद वह आलमबाग की ओर लेकर गया। जहां एक रेलवे कालोनी में ले जाकर उसने और उसके साथ आठ लोगों ने दुष्कर्म किया।

इस भद्दे और शर्मनाक काम में एक महिला भी शामिल थी। इंस्पेक्टर अरमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि वारदात में शामिल आरोपित शिवनंदन निवासी बीजी कालोनी उसके साथी सोने लाल, अशोक कुमार और गिरजेश कुमार को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी आलमबाग विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता महिला के बयानों के आधार पर आरोपित महिला और चार अन्य युवकों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। आटो चलाने शिवनंदन और सोने लाल, महिला को बहला फुसलाकर आटो में बिठाकर बीजी कालोनी ले गए थे।

दुपट्टे और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर दिखाई दरिंदगी
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थीं। बेटी ने बताया कि वह बीजी कालोनी स्थित एक मकान में लेकर गए थे। वहां पर एक महिला भी मिली। महिला और कई पुरुषों ने दुपट्टे और रस्सी से हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आठ लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। बेटी ने बताया कि वह बेहोश हो गई। सुबह आंख खुली तो वह कमरे में पड़ी थी और सभी आरोपी फरार थे। किसी तरह से थाने पहुंचकर उसने पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.