ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

अयोध्या: विहिप ने कहा, कल्याण सिंह ने भरत जैसा त्याग किया, उन्हीं की तरह राममंदिर आंदोलन के अन्य नायकों को भी सम्मान मिले

Photo Source :

Posted On:Monday, August 23, 2021

 अयोध्या, 23 Aug 2021 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर श्रीराम जन्मभूमि संपर्क पथ के नामकरण की घोषणा का विहिप व संत-धर्माचार्यों ने स्वागत किया है। विहिप ने इसके साथ ही मांग उठाई है कि राममंदिर आंदोलन के नायकों का सम्मान होना चाहिए उनकी स्मृति को सहेजा जाए। परमहंस, अवैद्यनाथ, सिंहल जैसे मंदिर आंदोलन के पुरोधा व शहीद कारसेवकों की स्मृति में भी स्मारक, भवन, सड़कों का नाम होना चाहिए।

विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या द्वारा कल्याण सिंह के नाम पर मार्ग की घोषणा की गई है जो कि सराहनीय है। स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता। सत्ता की कुर्सी पर बैठकर भी उन्होंने भरत जैसा त्याग प्रस्तुत किया ऐसे त्यागी महापुरुष के नाम पर सड़क का नामकरण उनको श्रद्धांजलि ही है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री से रामभक्तों, साधु-संतों की ओर से व्यक्तिगत आग्रह है कि अयोध्या से जुड़े हुए उन महापुरुषों को भी हमें स्मरण कर सम्मान देना चाहिए जिन्होंने लगातार धार्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन मूल्यों की रक्षा के साथ श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

श्रीराम जन्मभूमि के धर्म योद्धाओं परमहंस रामचंद्र दास, महंत अवैद्यनाथ, अशोक सिंघल, स्वर्गीय केके नैयर व ठाकुर गुरुदत्त सिंह सहित शहीद कारसेवकों को सम्मान देने की जरूरत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वर्तमान सरकार सामाजिक सांस्कृतिक जीवन मूल्यों से जुड़े हुए कार्यों के प्रति जहां प्रतिबद्ध है वहीं अपने महापुरुषों के प्रति भी नतमस्तक है। वह अवश्य इस पर अवश्य ध्यान देगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.