ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो सौ बेरोज़गारों से एक करोड़ की ठगी

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 20, 2021

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर टूर एंड ट्रेवेल कंपनी ने करीब दो सौ बेरोज़गारों से एक करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने विभूतिखंड थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पीड़ितों में बिहार, झारखंड व महाराष्ट्र के लोग शामिल हैं। अभी तक 74 पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।

मूलरूप से कुशीनगर निवासी सुमंत कुमार के मुताबिक अखबार में उन्होंने केके टूर एंड ट्रेवेल कंपनी का विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर सुमंत ने संपर्क किया तो समीर व अजय से उनकी बात हुई। आरोप है कि दोनों ने सुमंत को बताया कि उनकी कंपनी लोगों को दुबई और ओमान में नौकरी के लिए भेजती है। झांसे में आकर सुमंत सात लोगों के साथ कंपनी के दफ्तर पहुंचे। आरोपितों ने अलग अलग काम दिलाने का दावा किया और सभी से 35-35 हज़ार रुपये वसूल लिए। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपितों ने अलग अलग राज्य के लोगों से 20 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक वसूले हैं।

कंपनी की ओर से सभी को फ्लाइट से 17 नवंबर को विदेश भेजने की बात कही गई थी। सुमंत और उनके साथियों को लखनऊ से फ्लाइट के ज़रिए भेजने का झांसा दिया गया, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दी गई। पीड़ित चारबाग में इंतज़ार करते रहे। देर होने पर फोन मिलाया तो आरोपितों के नंबर बंद मिले। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीडि़तों में सुमंत के अलावा राजन गुप्ता, प्रदीप सिंह, अजीज अंसारी व राकेश कुमार समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.