ताजा खबर
सीएम Arvind Kejriwal की रिमांड आज खत्म, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी, सुनीता केजरीवाल आज करेंगी ...   ||    Loksabha Elections 2024: NDA की 400 से ज्यादा सीटों पर जीत के BJP के दावे में दक्षिणी राज्यों की क्य...   ||    Lok Sabha Elections 2024 के लिए Congress ने जारी की आठवीं लिस्ट, इन​ दिग्गजों को मिला मौका, सिंधिया ...   ||    Lok Sabha Elections 2024: बिहार में RJD और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल, उम्मीदवारों का आज...   ||    Lok Sabha Elections 2024 के लिए आज से शुरू होगी दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल को होने...   ||    Hanuman Jayanti 2024: चैत्र माह में कब है हनुमान जयंती, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व   ||    Business Idea: आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी डिमांड, शुरू करें बिजनेस, फौरन हो जाएंगे मालामाल   ||    Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: सिर्फ इस कार्ड से मिलेगा फ्री में गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं फायदा   ||    Indian Currency Notes: भारत में कहां छपते हैं नोट, कहां से आता है कागज और स्याही, जानिए हर सवाल के ज...   ||    गिरा फोन उठाने के लिए नाले में घुसा था शख्स, 36 घंटे तक फंसा रहा जमीन के अंदर   ||   

पांच राज्यों के मुख्यमंत्री कब लेंगे शपथ

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 12, 2022

नई दिल्ली, 12 मार्च ( न्यूज हेल्पलाइन )     उत्‍तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में फिर से सरकार बनाने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनट मंत्री होली से पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि योगी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते है। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्य के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते है।
 
भगवंत मान लेंगे गांव में शपथ
 
पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव नवांशहर जिले के खटकरकलां में होगा। उन्होंने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं, बल्कि खटकर कलां किया जाएगा और इसकी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। इसके अलावा भगवंत मान ने कहा है कि राज्य के किसी भी सरकारी कार्यालय में सीएम की तस्वीर नहीं लगेगी। सरकार की कार्यालयों में भगत सिंह और आंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
 
उत्तराखंड में कब होगा शपथ ग्रहण?
 
उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन राज्यपाल ने सीएम धामी से कहा है कि जबतक नई सरकार का गठन नहीं होता तबतक वह काम करें। सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड़ में सीएम और नए कैबिनट मंत्री होली से पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।
 
कौन होगा गोवा का अगला सीएम?
 
गोवा में फिर से सत्ता में आने वाल बीजेपी ने एक ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि गोवा में नए मुख्यमंत्री उम्मीदवार का फैसला बीजेपी संसदीय समिति करेंगी। सीएम पद को लेकर आज रात राष्ट्रीय बीजेपी संसदीय समिति बैठक करने वाली है। बैठक के बाद संसदीय बोर्ड के पर्यवेक्षक गोवा के दौरे पर आएंगे और विधायक दल की बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम उम्मीदवार का फैसला होगा। सूत्रों का कहना है कि गोवा में नए सीएम और कैबिनेट का शपथ ग्रहण होली के बाद हो सकता है। प्रमोद सावंत को फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
 
मणिपुर में कब होगा शपथ ग्रहण?
 
मणिपुर में भी बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। सूत्रों का कहना है कि मणिपुर में नए सीएम और कैबिनेट का फैसला केन्द्रीय संसदीय बोर्ड करेगा। इसके बाद ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों ने संभावना जताई है कि होली के बाद मणिपुर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.