ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

वायरल वीडियो: इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करती लड़की पर एमपी सरकार करेगी कार्रवाई

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 16, 2021

इंदौर, 16 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक लड़की रोड पर लगे जेब्रा क्रॉसिंग पर गाड़ियों के रुकने के बाद खुल कर डांस कर रही है। हालांकि यह वीडियो लोगों द्वारा खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। मगर ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश सरकार को यह पसंद नहीं आया है। इसीलिए मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उस लड़की पर कार्रवाई करने की घोषणा कर दी है। ज्ञात हो कि यह मध्यप्रदेश के इंदौर शहर का है। 

इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर नाचती एक महिला के वायरल वीडियो पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उसकी (लड़की) जो भी मंशा थी, वह गलत थी। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए, मैं मोटर वाहन अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी करूंगा। 

ज्ञात हो कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की ने अपना चेहरा ढका हुआ है और वेस्टर्न ब्लैक ड्रेस में ट्रैफिक रुकने के बाद जेब्रा क्रॉसिंग पर अपनी धुन में डांस किये जा रही। उसके इस हरकत को ट्रैफिक के ग्रीन सिग्नल होने का इंतजार कर रहे लोग इन्जॉय करते हुए हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लड़की की इस हरकत से ट्रैफिक में कोई व्यवधान नहीं हुआ, पर आइंदा ऐसी हरकत न हो इसके लिए सरकार कार्रवाई कर रही है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.