ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

देश में तेजी से बढ रहा वैक्सीन का उत्पादन, आयात पर भी जोर - डॉ. वीके पॉल

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

नई दिल्ली, 15 मई ।  शनिवार को नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि देश में  मौजूदा समय में 1.5 करोड़ खुराक  प्रति माह कोवैक्सीन का उत्पाद हो रहा है। इसे 10 करोड़ खुराक प्रतिमाह करने की योजना है। देश में  कोरोना पर काबू पाने के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।  इसी के साथ कोविशील्ड व स्पूतनिक भी तेजी से उपलब्ध होने लगेगी। आने वाले समय में अन्य वैक्सीन को भी भारत में लाने पर विचार किया जा रहा है। 
 
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके प़ॉल ने बताया कि देश में 82 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। गुजरात में यह प्रतिशत 93 है जबकि राजस्थान में 91 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर को टीका दिया गया है। मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत है। दिल्ली में यह आंकड़ा 80 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्रीय औसत से कम है। 
 
ब्रिटेन ने इंफेक्शन की स्थिति को देखते हुए लिया फैसला 
 
ब्रिटेन में कोविशील्ड वैक्सीन के दो डोज के बीच 12 सप्ताह के अंतर को फिर से घटाकर 8 सप्ताह कर दिया है। इस पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में डॉ. वी के पॉल ने कहा कि ब्रिटेन में यह फैसला वहां की परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। भारत के वैज्ञानिकों की सलाह पर कोविशील्ड वैक्सीन के दो खुराक के बीच अंतराल को 12 से 16 सप्ताह किया गया है । इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इतने अंतराल के बाद भी वैक्सीन का दूसरा डोज लेने से शरीर में बनी एंटीबॉडीज काम करती रहती है। बता दें कि पहले यह 6-8 हफ्ते था। ब्रिटेन ने हाल ही में कोविशील्ड के दो खुराक के बीच अंतराल को 8 हफ्ते से बढ़ाकर 12 हफ्ते कर दिया था, लेकिन फिर से घटाकर 8 हफ्ते कर दिया है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.