ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

(अपडेट) तिनसुकिया ग्रेनेड विस्फोट : पुलिस को मिले अहम सुराग

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

तिनसुकिया (असम), 14 अप्रैल । तिनसुकिया जिलांतर्गत डिगबोई के टिंगराई बाजार में स्थित पुरन अग्रवाल नामक हार्डवेयर के व्यापारी की दुकान के बाहर शुक्रवार को हुए एक ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस का दावा कि विस्फोट के संबंध में कई अहम सुराग मिले हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने डिगबोई के टिंगराई बाजार में शरारती तत्वों द्वारा किए गए ग्रेनेड विस्फोट पर गहरी चिंता जताई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
ज्ञात हो कि घटना तकरीबन दिन के 01 बजे के आसपास की है, जब हार्डवेयर का दुकानदार अपनी दुकानदार को बंद करने जा रहा था, इसी दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट की खबर मिलते ही जिला के पुलिस अधीक्षक और डीआईजी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टिंगराई बाजार में ग्रेनेड विस्फोट की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने संजीव सिंह (25) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घनश्याम अग्रवाल (32), मनजीत दास (19) और सुरजीत तालुकदार (22) का काफी गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
आज की घटना और इसी सप्ताह जागुन में हुए ग्रेनेड विस्फोट में संबंध होने को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने दोनों विस्फोटों के मामलों को अलग-अलग बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद घटनास्थल से हमें कई सुराग मिले हैं लेकिन जांच प्रभावित होने के चलते हम अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकते। ग्रेनेड विस्फोट के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस इस संबंध में फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसी सप्ताह में तिनसुकिया के जागुन में भी एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ था, जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हुई थी। जबकि अन्य एक बच्चा घायल हो गया था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.