ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

दिल्ली सरकार के मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए पहली ट्रेन 3 दिसंबर को होगी रवाना

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 24, 2021

नई दिल्ली, 24 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' जिसके तहत देश भर में फैले धार्मिक स्थलों की यात्रा वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त में करवाने की व्यवस्था की गई है, के तहत दिल्ली सरकार अयोध्या के लिए पहली ट्रेन 3 दिसंबर को रवाना करेगी। 

ज्ञात हो कि दिल्ली सरकार की इस योजना में मूल रूप से पुरी, रामेश्वरम, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार और तिरुपति जैसे 13 स्थानों को लिस्ट में रखा गया था। अब इस लिस्ट में अयोध्या जैसे स्थलों को भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही कुछ अन्य स्थानों को भी जोड़े जाने की योजना है। बता दें कि इस योजना में हर यात्री के साथ 21 या अधिक आयु का एक शख्स साथ जा सकता है। सरकार उसका खर्च भी वहन करती है। 

अयोध्या के बारे में अपनी घोषणा में बताते हुए दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत हम उन्हें श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या भेज रहे हैं। अयोध्या के लिए हमारी पहली ट्रेन 3 दिसंबर को रवाना होगी, पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 

इसके साथ ही दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने यह भी बताया कि हमने दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत आने वाले तीर्थ स्थलों की सूची में तमिलनाडु के वेलंकन्नी चर्च को भी जोड़ा है। 

दिल्ली सरकार के तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल ने बताया कि योजना के तहत पहली ट्रेन 1000 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को लेकर तीन दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि तीर्थयात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिक काफी रूचि दिखा रहे है। अयोध्या समेत विभिन्न जगहों की तीर्थयात्रा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। तीर्थयात्रियों को अन्य स्थानों के लिए तैयारी पूरी होने के बाद भेजा जाएगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.