ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

तिहाड़ बना रहस्यमयी मौतों का अड्डा, 8 दिन में 5 कैदियों की हुई मौत

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 25, 2021

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)   देश के सबसे सुरक्षित जेलों में एक दिल्ली का तिहाड़ जेल विगत कुछ दिनों से रहस्यमय तरीके से हो रही मौतों का गवाह बन रहा है। 

दिल्ली पुलिस ने आज 25 दिसंबर को सूचित किया है कि तिहाड़ जेल नंबर 3 में कल एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है. वह अपने सेल में बेहोश पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। तिहाड़ जेल में पिछले 8 दिनों में 5 मौतें हुई हैं।

इन मौतों के कारण देश के सबसे सुरक्षित जेलों में से एक जेल तिहाड़ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि तिहाड़ में विभिन्न राज्यों के बड़े-बड़े और खूंखार कैदी बंद हैं, जो अपने खौफ से जेल के अंदर ही अपना गैंग बना रखे हुए हैं। 

ऐसे कई सारे गैंग के एक ही जेल में होने के कारण उनके बीच अक्सर तनातनी और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। लगभग रोज ही छिटपुट रूप से होने वाली मारपीट की यह घटनाएं कभी-कभी भयंकर गैंगवार का रूप ले लेती हैं। गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या तिहाड़ जेल में शुरू हुए गैंगवार का ही नतीजा था।

तिहाड़ जेल में गैंगवार के परिणामस्वरूप जेल में अक़्सर ही  लाशें पाई जाती है। हालांकि यह मौतें कभी-कभार आम कारणों से भी होती हैं, मगर इन मौतों के पीछे गैंगवार से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसका सबूत है कि जेल में छापे के दौरान कई हथियार जब्त होते रहते हैं। 

मगर चूंकि, मामला जेल के अंदर हुए मौतों से संबंधित होता है, इसलिए जेल प्रशासन इन मौतों की जांच में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाता है। और जेल में कैदियों की विशाल संख्या के कारण एक-एक कैदी की गतिविधि पर नज़र और नियंत्रण रख पाना इतना आसान भी नहीं है। इसलिए यहां विगत लंबे समय से ऐसी मौतें हो रही हैं, और शायद निकट भविष्य में भी यह होती रहे, अगर जेल प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.