ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में टीबी से पीड़ित दंपति ने नौ साल के बच्चे के साथ की आत्महत्या

Photo Source :

Posted On:Monday, September 20, 2021

दावणगेरे (कर्नाटक) 20 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     कर्नाटक का दावणगेरे जिला विगत कुछ दिनों से किसी न किसी कारणों से चर्चा में बना हुआ है। विगत दिनों जब दावणगेरे जिले के एक महिला स्कूल टीचर ने अपने क्षेत्र में बेसिक सुविधाओं के न होने से लड़के-लड़कियों की शादी न होने की बात उठाई थी तो पूरा कर्नाटक सरकार उसके समस्या के समाधान में लग गया था। आज कर्नाटक का दावणगेरे जिला फिर से चर्चा में है। जिले के टीबी से पीड़ित एक दंपति ने अपने नौ साल के बच्चे के साथ की आत्महत्या कर ली है। 

ज्ञात हो कि दावणगेरे जिले के भारत कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय कृष्णा नाइक, पत्नी सुमा और 9 साल के बच्चे की लाश उनके आवास में मिली है। घटनस्थल को देखते हुए आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। आशंका यह जताई जा रही है कि कृष्णा नाइक ने पहले बच्चे, फिर पत्नी को जहर देकर मारा, फिर खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 

विदित हो कि कृष्णा नाइक एक निजी फैक्ट्री में लॉरी ड्राइवर था। चार महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। परिवार आर्थिक तंगी में था। इसके अलावे, कारखाने ने जॉब से निकालने का बाद मुआवजा भी नहीं दिया था। बताया जा रहा है कि कृष्णा नाइक की पत्नी सुमा और  कृष्णा नाइक खुद टीबी रोग से पीड़ित था। इसके कारण इलाज और परिवार का खर्च नहीं उठा पाने से वह काफी दुखी था। इन सब बातों से तंग आकर उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

इस आत्महत्या की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास के बाहर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आरएमसी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरएमसी यार्ड थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.