ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

तमिलनाडु में स्टालिन ने पहली बार संभाला मुख्यमंत्री पद, 33 मंत्रियों के साथ ली शपथ

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

चेन्नई, 07 मई । तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के प्रमुख एमके स्टालिन ने आज पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 33 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल में स्टालिन के बेटे को शामिल नहीं किया गया है।
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने द्रमुक विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपने के बाद स्टालिन को राज्य में सरकार बनाने का न्योता दिया था। शुक्रवार का सुबह नौ राजभवन में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने  स्टालिन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री स्टालिन के साथ उनकी पार्टी के 33 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की पथ ली है। आज मंत्री पद की शपथ लेने वालों में 19 पूर्व मंत्री और 15 नए चेहरे शामिल हैं। स्टालिन के मंत्रिमंडल में दो महिलाओं को भी स्थान दिया गया।
मंत्रिमंडल में स्टालिन के बेटे उधयनिधि को शामिल नहीं किया गया हैं। डीएमके ने अपने सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ा था और अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। डीएमके की वर्ष 2006-11 की सरकार में स्टालिन उपमुख्यमंत्री थे और उनके पिता एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थे। डीएमके ने विधानसभा चुनावों में 133 सीटें जीती हैं। कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 234 सदस्यीय विधानसभा में  उनके गठबंधन कुल 159 सीटें जीती हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.