ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

शाह ने कहा, असम के पूर्व CM ने हमे मारा था, नॉर्थ ईस्ट राज्यों में किया 40 हजार किलो ड्रग्स नष्ट

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 8, 2022

मुंबई, 08 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के असम दौरे पर हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके साथ हैं। शनिवार को दूसरे दिन उन्होंने गुवाहाटी में BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद शाह ने जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने असम की पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, 40 साल पहले मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था, तब हमें असम के पूर्व CM हितेश्वर सैकिया (कांग्रेस नेता) ने बहुत मारा था। हम नारे लगाते थे असम की गलियां सूनी हैं, इंदिरा गांधी खूनी हैं। उस वक्त कल्पना नहीं की थी कि भाजपा 2 बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा, कि असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया था। यहां पर ना विकास हो रहा था, ना शिक्षा हो रही थी, ना शांति थी। आज मुझे खुशी है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

तो वही गुवाहाटी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय यह राज्य बंद के लिए जाना जाता था। आज यह शांतिप्रिय और विकासशील प्रदेश है। यह नेतृत्व के अंतर के कारण हुआ है। एक समय ये राज्य जो 4 देशों से घिरा हुआ था, मुसीबत में पड़ा था। देश का नेतृत्व कमजोर था। लेकिन आज यही नॉर्थ-ईस्ट, यही असम मुख्य धारा में शामिल है और विकास की प्रक्रिया में मुख्य रूप से आगे बढ़ कर आ रहा है।

असम के खानापारा में कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेसी जहां पर भी बैठे हैं वो सुन लें, जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में जब चीन की लड़ाई हुई थी, तब बाय बाय असम कह दिया था। उसके बाद से कांग्रेस वाले भूल ही गए थे कि उत्तर-पूर्व भी कोई चीज है। उन्होंने कहा, यहां पर जिस प्रकार का अलगाववाद हुआ था, मोदी जी बिना किसी भाषण के उसमें परिवर्तन लाए। कांग्रेस के शासन में भारत को तोड़ने की प्रक्रिया हुई और कांग्रेस मूकदर्शक बनी रही। मोदी जी ने आकर भारत को तोड़ने की प्रक्रिया को बंद कर भारत को जोड़ने का काम किया है। जनता को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सरकार AFSPA को नॉर्थ ईस्ट राज्यों में शांति स्थापित करने के बाद ही हटाएगी। राहुल गांधी ने भेदभाव के लिए 2019 में सत्ता में आने पर कांग्रेस को पूर्वोत्तर से AFSPA हटाने का एजेंडा दिया था। जब मुझसे पूछा गया, तो मैंने कहा कि हम पहले नॉर्थ ईस्ट में शांति लाएंगे और उसके बाद ही AFSPA हटाएंगे।

आपको बता दे, अमित शाह की उपस्थिति में नॉर्थ ईस्ट राज्यों में लगभग 40,000 किलो ड्रग्स नष्ट की गई। गृह मंत्री ऑफिस ने ट्वीट किया, गुवाहाटी में लगभग 11,000 किलो, असम में 8000 किलो, अरुणाचल में 4000 किलो, मेघालय में 1600 किलो, नागालैंड में 398 किलो, मणिपुर में 1900 किलो, मिजोरम में 1500 किलो और त्रिपुरा में 12,000 किलो ड्रग्स नष्ट की गई।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.