ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

राहुल ने किये तीन बड़े चुनावी वादे, कर्ज माफ़ी, बिजली, गैस सिलेंडर फ्री देने का एलान

Photo Source :

Posted On:Monday, September 5, 2022

मुंबई 05 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अहमदाबाद पहुंचे। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। राहुल ने साबरमती रिवरफ्रंट पर कांग्रेस के करीब 52 हजार बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को लेकर 32 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। 7 सितंबर से शुरु हो रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की जाएगी और यह लगभग 150 दिनों में पूरी होगी।

यहाँ राहुल ने अपने संबोधन में कहा हमारी लड़ाई पार्टी से नहीं है, बल्कि एक विचारधारा से है। सरदार पटेल ने किसानों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। भाजपा एक तरफ उनकी सबसे बड़ी मूर्ति तो बनाती है, लेकिन उनके विचारों के खिलाफ काम करती है।आज अगर सरदार पटेल होते तो पहले किसका कर्ज माफ करते, किसानों का या उद्योगपतियों का। जिन किसानों के लिए सरदार जीते थे, भाजपा उन्हीं किसानों के लिए तीन काले कानून ले आई। भाजपा ने किसानों के अधिकार छीन लिए।  उन्होंने कहा- गुजरात में कोरोना से तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लेकिन, राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालों की कोई मदद नहीं की। हमारी सरकार बनी तो कोरोना से मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देंगे।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि गुजरात ऐसा राज्य है जहां आंदोलन के लिए परमिशन लेनी पड़ती है। जिसके खिलाफ आंदोलन करना है, उससे ही परमिशन लेनी पड़ेगी। हिंदुस्तान में किसी को बिजनेस समझना हो तो वह गुजरात आए, लेकिन गुजरात सरकार छोटे कारोबारियों की कोई मदद नहीं करती है। छोटे व्यापारियों को नोटबंदी से कोई फायदा नहीं हुआ। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ही फायदा हुआ। किसी भी व्यापारी से पूछिए तो बताएगा की GST से भी सिर्फ नुकसान हुआ। साथ ही राहुल ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का वादा किया। साथ ही 300 यूनिट फ्री बिजली और गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का ऐलान भी किया। राहुल ने 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात भी कही।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.