ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

पंजाब सरकार किया 5 एकड़ तक के जमीन वाले किसानों के 2 लाख तक के लोन माफ़

Photo Source :

Posted On:Friday, December 24, 2021

लुधियाना, 24 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)    पंजाब में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग के द्वारा घोषणा और आचार संहिता लागू करने से पूर्व सरकार वोटर्स को अपनी तरफ करने के किसी भी मौके को छोड़ना नहीं चाह रही है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 5 एकड़ तक के जमीन वाले किसानों के 2 लाख रुपए तक के लोन को माफ़ करने की घोषणा की है।

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संदर्भ में घोषणा करते हुए पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन किसानों के लिए 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया है, जिनके पास 5 एकड़ तक की जमीन है। इस योजना को आगामी 10 दिनों में लागू किया जाएगा। हमने भूमिहीन मजदूरों का कर्ज भी माफ किया है। सामान्य श्रेणी के लिए आयोग बनाने का निर्णय पारित किया गया है।

ज्ञात हो कि पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में अन्य मुद्दों के अलावे किसानों से संबंधित मुद्दे बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। इसलिए लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी ओर से पंजाब के किसानों के लिए तरह-तरह की घोषणाएं कर रही हैं। चुनाव से पूर्व सत्ताधारी दल और मुख्यमंत्री द्वारा वादे और घोषणा करना एक चलन बन चुका है। यह ट्रेंड पंजाब के अलावे अन्य राज्यों यथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि में भी दिखाई दे रहा है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.