ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

प्रधानमंत्री ने राहुल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “मैं सांसद राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संक्रमित हैं और उन्होंने खुद को एकांतवास में रखा है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
कांग्रेस समेत अन्य दलों के कई नेताओं ने भी राहुल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने आज स्वयं यह जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग बीते दिनों में उनके संपर्क में आए हैं वह कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करें और स्वयं को सुरक्षित रखें।

केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल ने बीते दिनों पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के लिए अपनी सभी रैलियों व सभाओं को रद्द करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार के मद्देनजर वह ये रैलियां रद्द कर रहे हैं। उन्होंने अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं से भी चुनावी सभाएं रद्द करने का आग्रह किया था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.