ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, किया संबोधित

Photo Source :

Posted On:Monday, November 15, 2021

रांची, 15 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)      आज 15 नवंबर है, आज से 21 साल पहले साल 2000 को आज ही के दिन झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी। झारखंड की स्थापना बिहार राज्य को विभाजित करके हुई थी। आज झारखंड के स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के सभी निवासियों को बधाई देते हुए संबोधित किया। 

झारखंड के स्थापना दिवस पर आज सोमवार 15 नवंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की याद में झारखंड के रांची में एक संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राज्य के कई मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहें।  

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र ने तय किया कि आजादी के 'अमृत काल' के दौरान आदिवासी परंपराओं और उसकी वीरता की गाथाओं को और भी भव्य पहचान दी जाएगी। ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है कि 15 नवंबर - भगवान बिरसा मुंडा की जयंती - को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। 

ज्ञात हो कि आज झारखंड स्थापना दिवस के साथ जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया जाता है। इन दोनों अवसरों के लिए बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा आदिवासी भाइयों और बहनों और बच्चों के साथ बिताया है। मैं उनके सुख-दुख, दैनिक जीवन और उनके जीवन की आवश्यकताओं का साक्षी रहा हूं। इसलिए, आज का दिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक भावनात्मक दिन है।

झारखंड की स्थापना के लिए भाजपा को श्रेय देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण झारखंड अस्तित्व में आया। उन्होंने ही अलग जनजातीय मामलों का मंत्रालय बनाया था और जनजातीय हितों को राष्ट्र की नीतियों से जोड़ा था। आज झारखंड स्थापना दिवस पर मैं भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देता हूं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.