ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में हुई शामिल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 19, 2022

उत्तर प्रदेश, 19 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )     समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज यानी 19 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं Aparna Yadav। केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव की मौजूदगी में भाजपा में हुई शामिल।
 
उल्लेखनीय है कि अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।पिछले कुछ दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वह कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुकी हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
 
अपर्णा ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है।अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी।दोनों की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई।दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है।
 
इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि यह उनके परिवार का मामला है और परिवार में सब ठीक है। बीते सोमवार हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अखिलेश ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ को हमारे परिवार की ज्यादा चिंता रहती है। चुनाव में बीजेपी कई ऐसे षड्यंत्र करने की कोशिश करेगी, लेकिन समाजवादी उन्हें सफल नहीं होने देंगे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.