ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.79 लाख से ज्यादा नए मामले, 3645 लोगों की मौत

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

 नई दिल्ली, 29 अप्रैल । देश में कोरोना के नए मामले बढ़ने की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,79,257 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3645 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 2,69,507 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
 
गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 1,83,76,524 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2,04,832 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 30,84,814 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,50,86,878 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 
लगातार घट रहा है रिकवरी रेट
कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ घटता रिकवरी रेट चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले कई दिनों से देश के रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 83.23 से घटकर 82.09 प्रतिशत हो गया है। 
 
पिछले 24 घंटे में 17 लाख से अधिक टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 17 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 28 अप्रैल को 17,68,190 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 28,44,71,979 टेस्ट किए जा चुके हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.