ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

मायावती इस बार भी नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 12, 2022

लखनऊ, 11 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)    उत्तर प्रदेश में अगले महीने से चुनाव शुरू होने वाले है ऐसे में  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फ़ैसला किया है।
 
हालाँकि, मायावती ने अधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया है लेकिन उन्ही की पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।"
 
बता दें, मायावती ने इससे पहले कभी भी राज्य में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। 
 
साथ ही सांसद मिश्रा ने सपा पर तंज कसते हुए कहा की, "अगर समाजवादी पार्टी के पास 400 उम्मीदवार नहीं हैं, तो वे 400 सीटें कैसे जीतेंगे?"
 
बसपा सांसद ने कहा कि न तो समाजवादी पार्टी और न ही भाजपा सत्ता में आएगी और कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
 
बता दें, चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा।उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
 
वहीं पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को और मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 6 मार्च को मतदान होगा।
 
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साथ मिलकर पहले  298 सीटों पर और बाद में शेष 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सपा केवल 47 सीटें ही जीत पाई और कांग्रेस को सिर्फ़ सात सीटें मिलीं। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.