ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

चकदा में कथित तौर पर बंदूक लेकर घूम रहे निर्दल उम्मीदवार गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

कोलकाता, 17 अप्रैल। शनिवार को पांचवें चरण के मतदान के दौरान नदिया जिले के चकदा में मतदान केंद्र के पास कथित तौर पर बंदूक लेकर घूम रहे निर्दलीय उम्मीदवार कौशिक भौमिक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
मतदान की शुरुआत के बाद चकदा के तालतला इलाके में रामलाल एकेडमी हाई स्कूल के 44 और 45 नंबर मतदान केंद्र के पास निर्दलीय उम्मीदवार कौशिक भौमिक की जेब में बंदूक नजर आई थी। मीडिया में इसका वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। उसी मामले में अपराह्न के समय पुलिस की टीम उनके घर पहुंची और उन्हें जबरदस्ती गोद में उठा कर थाने ले गई है। हालांकि इस बारे में कौशिक भौमिक ने कुछ और ही दावा करते हुए बताया कि वह मतदान केंद्र के पास गए थे, उसी समय कुछ अपराधियों पर नजर पड़ी जो बंदूक लेकर आम मतदाताओं को डरा रहे थे। 
 
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उन्होंने उन अपराधिक तत्वों का कथित तौर पर पीछा किया था जिसके बाद उन लोगों ने उन पर बंदूक फेंक कर हमला किया। सफेद कुर्ता और पजामा पहने भौमिक ने दावा किया कि उसी बंदूक को उठाकर वह जेब में रखे थे और जमा करने के लिए पुलिस के पास जा रहे थे। बंदूक उनकी नहीं है। उन्हें फंसाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी बताया है कि सुबह से ही तृणमूल के लोग बंदूक लेकर लोगों को डरा रहे थे। जो अग्नेयास्त्र पुलिस ने बरामद किया है वह सिंगल सटर देसी बंदूक है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.