ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

मध्य प्रदेश में थाना परिसर में तंबाकू थूकने पर 4 पुलिसकर्मियों को दंडित करते हुए लाइन अटैच कर दिया

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 11, 2021

शहडोल (मध्य प्रदेश) , 11 दिसंबर ( न्यूज हेल्पलाइन )   मध्य प्रदेश में चार पुलिस कर्मियों को शहडोल के एक पुलिस थाने के परिसर में कथित तौर पर तंबाकू (गुटखा) थूकने के आरोप में दंडित करते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को भी थाना परिसरों में गंदगी बर्दाश्त न किए जाने को लेकर चेतावनी दी है। लाइन अटैच किए जाने वालों में सब इंस्पेक्टर नंदकुमार कछवाहा, एएसआइ दिनेश द्विवेदी, देवेंद्र सिंह व प्रधान आरक्षक प्यारे लाल सिंह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने जिले के थानों का निरीक्षण करते समय कई बार जहां- जहां गंदगी मिली वहां के थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई थी। एसपी जिले के सभी थानों में भी इसी तरह की साफ-सफाई चाहते हैं।
 
दरअसल, पहले भी थाना प्रभारी ने तंबाकू खाकर परिसर को गंदा करने वाले पुलिसकर्मियों को चेताया था, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक को हुई कि गोहपारू थाना के पुलिस कर्मचारी तंबाकू खा कर परिसर को गंदा करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए चारों कर्मचारियों को लाइन अटैच कर दिया है। शहडोल के एसपी अवधेश गोस्वामी ने कहा कि हम चाहते हैं कि जिले के सभी थाना परिसर स्वच्छ हों, साफ सुथरे हों। इतना पैसा खर्च कर थानों को बेहतर स्थिति में तैयार किया गया और यदि हमारे ही लोग इस तरह परिसरों को गंदा करेंगे तो फिर कार्रवाई तो की जाएगी। 
 
गौरतलब है कि जेल में बंद लोगों में एक से एक प्रतिभाएं छुपी रहती हैं। तिनका-तिनका फाउंडेशन ने ऐसी प्रतिभाओं को तराशने और सम्मानित करने का काम शुरू किया है। इसी क्रम में गुरुवार को सेंट्रल जेल भोपाल में देशभर की विभिन्न जेलों के 16 बंदियों को उनकी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। दो जेल अधिकारियों को भी पारितोषिक दिया गया। इस वर्ष बंदियों को 'जेल में टेलीफोन' विषय पर पेंटिंग्स बनानी थी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.