अहमदाबाद, 08 मई । वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य में पिछले चार महीने में अब तक केवल आबादी का 19 फीसदी टीकाकरण किया जा सकेगा। राज्य के पास अभी केवल केवल 4.10 लाख ही टीका उपलब्ध हैं। हालांकि राज्य सरकार और वैक्सीन मंगाने का प्रयास कर रही है। विशेषज्ञों की मानें तो अभी हर्ड इम्युनिटी के लिए आबादी का 70 फीसदी का टीकाकरण होना चाहिए।
प्रेस सूचना ब्यूरो के अनुसार गुजरात की 6 करोड़ 94 लाख 2 हजार आबादी है। 16 जनवरी से अब तक यानी चार महीने में कुल 01 करोड़ 32 लाख 14 हजार 916 टीकाकरण किया जा चुका है। जो गुजरात की आबादी का केवल 19 फीसदी है। अभी हर्ड इम्युनिटी के लिए 51 फीसदी आबादी को टीकाकरण की आवश्यकता है। अब तक गुजरात को केंद्र सरकार से 1 करोड़ 39 लाख 71 हजार 790 खुराक मिली है। जिसमें से 1.49 फीसदी मात्रा बर्बाद हुई है। इसे मिलाकर 1 करोड़ 35 लाख 61 हजार 95 की खुराक लोगों को दी जा चुकी है। राज्य के पास लगभग 4 लाख 10 हजार 698 खुराक बची है। जबकि निकट भविष्य में 8 लाख 98 हजार 700 खुराक और मिलने वाली है। हालाँकि, गुजरात में सभी राज्यों में टीकों की आपूर्ति सबसे अधिक है। आज मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि राज्य सरकार ने 11 लाख वैक्सीन खराक का और ऑर्डर दे दिया है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में हर्ड इम्युनिटी के आबादी के 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण होना चाहिए। तभी आबादी को संक्रमण से बचाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने टीकाकरण अभियान को और तेज करने की मांग की है।