ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

वैक्सीन सेंटर पर बेवजह न लगाएं भीड़, अगले 3 महीने में सभी को लगाएंगे टीका : केजरीवाल

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

नई दिल्ली, 30 अप्रैल । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे लोगों से अपील की है कि वैक्सीन सेंटर पर भीड़ न लगाएं। सभी लोग अपने-अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के हिसाब से लोग आएं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि ‘हम लगातार वैक्सीन बनाने वाली कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कल तीन लाख कोविड सील वैक्सीन आ जाएगी, उसके बाद धीरे धीरे और वैक्सीन आएंगी। अभी वैक्सीन हमारे पास नहीं आई हैं इसलिए लोगों से अपील है कि भीड़ न लगाएं। कल के बाद हम वैक्सीन लगवाना शुरू कर देंगे। आप अपने नंबर का इंतजार करें रजिस्ट्रेशन के हिसाब से हम लोगों को वैक्सीन लगाएंगे।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने सहयोग किया तो हम इस हिसाब से तैयारी कर रहे हैं कि अगले तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा देंगे लेकिन उसके लिए दिल्ली वासियों का सहयोग चाहिए।

उल्लेखनीय है कि एक मई से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगनी थी लेकिन अभी दिल्ली में वैक्सीन पहुंच नहीं सकी है। जिसकी वजह से फिलहाल लोगों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.