ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

चक्रवाती तूफान ‘यास’ कल कर जाएगा ओडिशा-बंगाल में प्रवेश, तैयारी के बाद भी है डर का माहौल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 25, 2021

ओडिशा, 25 मई   |   भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 26 मई को बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘यास’ ओडिशा और बंगाल के तटों को पार करते हुए राज्यों में प्रवेश कर जाएगा। चक्रवाती तूफान आने से पूर्व ही ओडिशा, बंगाल और झारखंड के प्रभावित क्षेत्रों में बारिश प्रारंभ हो गई है। हालांकि, प्रशासन और मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान से बचाव के लिए पूरी सुरक्षात्मक तैयारियां कर रखी हैं, मगर लोगों में काफ़ी डर का माहौल है। 
ज्ञात हो कि इस तूफान की गति को 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई जा रही है, जोकि तबाही मचाने के लिए पर्याप्त है। बताते चलें कि ओडिशा हमेशा से चक्रवाती तूफान से ग्रसित राज्य रहा है, जहां हर कुछ साल के बाद चक्रवाती तूफान आते रहते हैं। पिछले वर्ष आये चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने भी काफी तबाही मचाई थी। 
 
इस बार के चक्रवाती तूफान ‘यास’ से बचाव के लिए IMD और NDMF अपनी पूरी टीम के साथ संभावित प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद है और देश के अन्य क्षेत्रों से भी लगातार सहायता ली जा रही है।  हालांकि कोरोना और ब्लैक फंगस संक्रमण की संभावना के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्य किये जा रहे हैं, जिससे थोड़ी देरी भी हो रही है। 
 
इस चक्रवाती तूफान ‘यास’ से सर्वाधिक प्रभावित राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में लोगों को हटाने और सुरक्षित स्थान तक पहुचाने का कार्य कुछ दिनों पूर्व से ही किए जा रहे हैं। इसके तहत लगभग 1 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुचाया गया है। 

ज्ञात हो कि भारतीय मौसम विभाग ने इस तूफान को गंभीर श्रेणी के तूफान में रखते हुए काफ़ी जान-माल का नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। विदित हो कि हाल ही में भारत मे पश्चिमी तटों पर एक और चक्रवाती तूफान 'तौकते' ने काफ़ी तबाही मचाई थी, जिससे महाराष्ट्र, गोआ और गुजरात के बहुत से तटवर्ती इलाकों को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इसके कारण भी ‘यास’ से बचाव के लिए पूरी सुरक्षात्मक तैयारियां की जा रही है।



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.