ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

छत्तीसगढ़:15625 नए कोरोना संक्रमित,191 मरीजों की मौत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

रायपुर, 21 अप्रैल । छत्तीसगढ़ में आज 15625 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी  मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 15639 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 191 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अबतक 6274 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आज 15625 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 74 हजार 299 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अबतक 4 लाख 42 हजार 337 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,25,688 हो गई है।
 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार रात 9 बजे तक  24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1679, राजनांदगांव 825, बालोद 213, बेमेतरा 200, कबीरधाम 279, रायपुर 2225, धमतरी 472, बलौदाबाजार 1036, महासमुंद 450, गरियाबंद 347, बिलासपुर 1330, रायगढ़ 998, कोरबा 990, जांजगीर-चांपा 985, मुंगेली 379, जीपीएम 209, सरगुजा 636, कोरिया 329, सूरजपुर 268, बलरामपुर 230, जशपुर 393, बस्तर 220, कोंडागांव 112, दंतेवाड़ा 48, सुकमा 24, कांकेर 473, नारायणपुर 23, बीजापुर 48 अन्य राज्य 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.