ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

जम्मू-कश्मीर में हुआ बस हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस,12 लोगों की मौत, 30 घायल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 14, 2022

मुंबई,14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मंडी और पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के साथ स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 5 लोगों को जिला अस्पताल से जम्मू के जीएमसी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया गया है। तो वही हादसे में अपनी जान गंवा चुके 9 लोगों की पहचान की जा चुकी है। मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ के मुताबिक, दुर्घटना सवजियां के पास सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुई। मिनी बस (JK12-1419) मंडी से सवजियां जा रही थी। बस जैसे ही सवजियां के पास बरारी बल्लाह पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई थी। बाकी 4 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया की पुंछ के सवजियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। साथ ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। PMNRF ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देन की घोषणा की है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.