ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

बीजेपी विधायक ने महिला से की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 3, 2022

मुंबई, 3 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला से बीजेपी विधायक की बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें BJP MLA अरविंद लिंबावली एक महिला को डांटते और अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल महिला शुक्रवार को अपनी बिल्डिंग की दीवार गिराने की शिकायत करने विधायक के पास गई थी। महिला ने विधायक को आवेदन देने की कोशिश की। इस पर लिंबावली भड़क उठे और महिला के हाथ से आवेदन छीन लिया। MLA यहीं नहीं रुके, बल्कि पुलिस से महिला को हिरासत में लेने को कहा। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उस पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की गई। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र महादेवपुर के राजकालू इलाके का जायजा लेने पहुंचे थे। इस इलाके में एक हफ्ते पहले हुई भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ है।

तो वही बेंगलुरु वॉटर सप्लाई बोर्ड एंड सीवरेज बोर्ड ने मैरी की कमर्शियल बिल्डिंग की दीवार को गिरा दिया। आरोप था कि यह अवैध निर्माण है और नहर की जमीन पर बनाई गई है। जिस पर महिला का कहना है कि उन्होंने सरकारी सर्वेयर से सर्वे करवाकर और विभाग से मंजूरी लेकर दीवार बनाई थी। सोमवार को हुई बारिश के चलते महादेवपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भर गया है। गुरुवार दोपहर को विधायक ने नल्लूरहल्ली में अतिक्रमण वाली जगह का दौरा किया। इसके बाद राज नहर से सटे बिल्डिंग के एक हिस्से को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

महिला कार्यकर्ता ने कहा की 'विधायक लिंबावली ने पुलिस को मुझे जेल में डालने की धमकी दी। उन्होंने मुझसे कहा की क्या आपके पास कोई आदर और सम्मान है? आप जमीन पर कब्जा करती हैं और अब मेरे सामने आ गईं। पुलिस मुझे थाने ले गई और मुझे वहीं बैठा दिया। महिला ने कहा कि 1971 में बनी उनकी संपत्ति को BBMP (बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका) डिमोलिश करने की कोशिश कर रही है। चाहे जो भी समस्या हो, विधायक को पब्लिक प्लेस पर एक महिला के साथ ठीक से व्यवहार कर सकते थे।

इस घटना को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने लिंबावली के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि वह विधायक बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार सत्ता में नहीं रह सकती। तो वही, कांग्रेस के आरोप का जवाब देते हुए लिंबावली ने कहा की मैं माफी मांगने के लिए तैयार हूं। लेकिन आपकी पार्टी की कार्यकर्ता रूथ सगई मैरी ने कई साल तक राज नहर (बारिश के पानी की निकासी के लिए बनी नहर) पर कब्जा किया है और लोगों को परेशान किया है। उनसे कहिए कि इस जगह को खाली कर दें। साथ ही उन्होंने इलाके में जलभराव की तस्वीरे भी ट्वीट की।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.