ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

बीजेपी नेता ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की खुदखुशी, जानिए क्यों

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 16, 2022

मुंबई, 16 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। BJP नेता अरुण यादव ने अपनी पत्नी मेयर प्रत्याशी प्रीति कुमारी को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। हत्या का कारण दोनों के बीच वैचारिक विवाद था। एहब घटना मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल दरवाजा की है। कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे। कमरे से दोनों का शव बरामद हुआ है। दोनों के सिर में गोली लगी है। घटना स्थल से दो देसी कट्टा बरामद किया गया। घटना किस वजह से हुई इसकी छानबीन की जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच वैचारिक मतभेद ही इस घटना का कारण बना। नेता अरुण यादव के पिता फुलेश्वर यादव ने बताया कि बेटे ने पत्नी प्रीति को प्रचार करने के लिए भेजना चाहते थे। मगर प्रीति जनसंपर्क अभियान में लगातार जाने के कारण थक गई थीं। अब वह क्षेत्र में प्रचार के लिए जाने से कतरा रही थीं। इसी बात को लेकर पिछले 3 दिनों से दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पति-पत्नी के शव को देखने के लिए नेताजी के यहां काफी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मानें तो BJP नेता अरुण यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। मगर BJP में शामिल होने के बाद वह समाजसेवा में जुट गए थे। दंपती की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि BJP नेता अरुण यादव उर्फ बड़ा बाबू के घर से लगातार दो गोली चलने की आवाज आई। आनन-फानन में लोग उनके घर के तरफ दौड‍़े। वहां जाकर देखा तो पता चला कि BJP नेता के बेड रूम से गोली चलने की आवाज आई है। उनके बेड रूम के पास गए तो देखा कि बेड रूम अंदर से बंद था। जब खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों पति-पत्नी का शव रूम में पड़ा था। इसके बाद उनके रूम का दरवाजा को तोड़ा गया। पत्नी प्रीति देवी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं BJP नेता का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। अरुण यादव BJP के OBC मोर्चा में उपाध्यक्ष थे। वहीं पत्नी प्रीति कुमारी BJP नेता सह मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी थीं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.