ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 7, 2023

मुंबई, 7 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। न्यूयॉर्क से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी को 42 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। IGI एयरपोर्ट के डीसीपी रवि सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को बीती रात बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। वह थाना संजय नगर क्षेत्र के होमस्टे में रह रहा था। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। वहीं, एयर इंडिया के कुछ क्रू मेंबर्स और सह-यात्रियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एयर इंडिया के सीईओ-एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा कि चार केबिन क्रू और एक पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही उड़ान के दौरान ड्रिंक सर्व करने, घटना से निपटने, बोर्ड पर शिकायत दर्ज करवाने और शिकायत से निपटने सहित कई पहलुओं पर आंतरिक जांच चल रही है कि क्या अन्य कर्मचारियों की ओर से चूक हुई है।

पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा को भी नोटिस दिया है। वो कह रहे हैं कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप फर्जी हैं। पीड़ित ने मुआवजा मांगा था, हमने वो भी दे दिया, फिर पता नहीं क्या हुआ। शायद महिला की मांग कुछ और रही होगी जो पूरी नहीं हो सकी, इसीलिए वह नाराज है। मुमकिन है कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए ऐसा किया जा रहा हो। आरोपी के पिता ने आगे कहा कि शंकर थका हुआ था। वह दो दिनों से सोया नहीं था। फ्लाइट में उसे ड्रिंक दी गई थी, जिसे पीकर वह सो गया। जब वह जागा तो एयरलाइन स्टाफ ने उससे पूछताछ की। मेरा बेटा सभ्य है और ऐसा कुछ नहीं कर सकता। उधर, पुलिस ने एअर इंडिया के स्टाफ को शनिवार सुबह 10.30 बजे के लिए दूसरा समन जारी किया है। पहले दिल्ली पुलिस ने विमान के स्टाफ को शुक्रवार के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन फ्लाइट का स्टाफ हाजिर नहीं हुआ।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.