ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

बेंगलुरु में एक और इमारत ढही, 3 लोगों को मामूली चोटें।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 29, 2021

बेंगलुरु, 29 सितम्बर (न्यूज़ हेल्पलाइन) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को एक इमारत ढह गई जिससे शहर की महानगर पालिका पर सवाल उठ रहे है। दक्षिण बेंगलुरु के लक्कासंद्रा में एक दिन पहले यानी सोमवार को एक इमारत ढह गई वही मंगलवार को उसी इलाके में एक और तीन मंजिला इमारत गिर गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमारत में कुछ लोग समय से पहले भाग निकले। बताया जा रहा है घटना में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
 
अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के विभाग के अनुसार इमारत डेयरी सर्कल में कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) के परिसर में स्थित थी और उस पर बैंगलोर मिल्क यूनियन लिमिटेड (BMU) के कर्मचारियों का कब्जा था। मंगलवार की सुबह निवासियों ने इमारत में दरारें देखी तो विभाग को सतर्क कर दिया गया।
विभाग के पहुंचने से पहले ही भवन में रहने वाले करीब 18 परिवारों ने जगह खाली करनी शुरू कर दी। अग्निशमन और विभाग सेवाओं के अधिकारियों के अनुसार, अपार्टमेंट में आभूषण, फर्नीचर और उपकरणों सहित कई लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “इमारत में व्यापक दरारें विकसित हो गई थीं और लोगों ने इसे कल शाम से ही देखना शुरू कर दिया है, हम इमारत से दो कुत्तों को भी बचाने में सफल रहे हैं। तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।”
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.