ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

अंबानी बोले देश के कोने-कोने में जल्द पहुंचेगी 5G सेवा, नाथद्वारा से शुरुआत

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 22, 2022

मुंबई, 22 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने आज राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में 5जी सेवा लॉन्च कर दी है। कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी पत्नी के साथ सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा पहुंचे, श्रीनाथजी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद मोतीमहल में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम में टैबलेट का बटन दबाकर सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर आकाश अंबानी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा, देश के कोने-कोने तक जल्द ही हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचेगा। इसकी शुरुआत आज यहां से हो चुकी है। नाथद्वारा के साथ ही जियो 5G सर्विस आज से चेन्नई में भी लॉन्च की गई है। 

श्रीनाथजी मंदिर के मोती महल परिसर में लॉन्चिंग कार्यक्रम रखा गया था। इसके बाद अंबानी परिवार नाथद्वारा से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचा और मुंबई के लिए रवाना हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5जी की नाथद्वारा में शुरुआत करने के लिए मोती महल व गोशाला सहिज करीब 20 टावर लगाए गए हैं, जहां से हाईस्पीड इंटरनेट सेवा आमजन तक पहुंचेगी। 2015 में भी जियो कंपनी की 4जी सर्विस शुरू करने से पहले रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यहां दर्शन किए थे।

टेलीकॉम कंपनी जियो के 4जी की सफलता के बाद राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर से शनिवार को धनतेरस पर मंदिर के मोती महल से 5जी सेवा की शुरू कर दिया। एक माह पूर्व नाथद्वारा श्रीनाथजी दर्शन करने आए मुकेश अम्बानी ने श्रीजी के दर से 5जी की सेवा शुरू करने की बात कही थी। आपको बता दें कि 5 अक्टूबर को जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी से 5G सेवाओं की देश में शुरुआत की थी। जियो चेयरमैन बनने के बाद आकाश अंबानी का यह पहला बड़ा लॉन्चिंग कार्यक्रम रहा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.