मुंबई, 20 सितंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन) रविवार शाम को वर्सोवा समुद्र तट पर पांच लोगों के डूबने के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और एक अभी भी लापता है। वहीं दो को बचा लिया गया और उनका कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है की शुभम निर्मल (18) रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने भाई शिवम व दोस्त विजय मराठे (16) और विजय पाटिल (18) और संजय द्वारा लाई गई एक मूर्ति को विसर्जित करने के लिए समुद्र में गए थे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार वे सभी पांच डूब गए।
स्थानीय लोगों ने मराठे और शिवम को बचाया जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों के अनुसार खोज अभियान के लिए भारतीय तटरक्षक बल के गोताखोरों के साथ एक खोज और बचाव दल को बुलाया गया है। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन के लिए तटीय पुलिस की फ्लड लाइट और नावों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
बताया जा रहा है की शुभम निर्मल का शव घटनास्थल से कुछ सौ मीटर की दूरी पर सुबह 10.30 बजे मिला। तावड़े का शव भी घटनास्थल के पास मिला था। इस बीच ख़बर लिखे जाने तक विजय पाटिल सोमवार शाम को भी लापता था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक़ जिस स्थान पर घटना हुई वह विसर्जन स्थल नहीं है अन्यथा सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद होते। अधिकारियों ने कहा कि सभी युवा अंधेरी आरटीओ के पास वीरा देसाई रोड पर कसम नगर के निवासी थे।
इस बीच बीएमसी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के उप नगर आयुक्त प्रभात रहांगदाले ने कहा, “डूबने वाले पांच में से कोई भी गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर नहीं था। हम एक लापता व्यक्ति के तलाशी अभियान के लिए भारतीय तटरक्षक बल से मदद ले रहे हैं।”