ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 6 घायल

Photo Source :

Posted On:Monday, October 18, 2021

मुंबई (महाराष्ट्र) , 18 अक्टूबर ( न्यूज हेल्पलाइन )  पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास सोमवार सुबह सात वाहनों के आपस में टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बोरघाट के पास 6 गाड़ियां आपस में बुरी तरह से टकरा गईं। इनमें 3 कार, एक प्राइवेट बस, एक टेम्पो और एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
ताजा जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिसके चलते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। मृतकों में शामिल तीनों लोग कार में सवार थे। जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खड़े मुर्गियों से भरे ट्रक में सबसे पहले एक कार टकराई। इसके बाद पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर कार से भिड़ गया। इससे कार पूरी तरह पिचक गई। इसमें सवार लोगों के शवों को निकालने के लिए बुरी तरह से पिचकी हुई कार को काटना पड़ा।
 
मौके पर हाईवे पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में ट्रक ड्राइवर की गलती सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिए है। इस हादसे में दो बड़ी गाड़ियों के बीच पिचकी स्विफ्ट कार पुणे से मुंबई की ओर जा|


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.