ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

West Bengal :नवनिर्वाचित पार्षदों की हत्या के खिलाफ भाजपा ने विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Photo Source :

Posted On:Monday, March 14, 2022

कोलकाता, 14 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)      ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने विगत वर्ष में जबसे भाजपा हरा कर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सत्ता हासिल की है, तबसे भाजपा लगातार ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर भाजपा द्वारा राजनीतिक हत्या करने के आरोप लगाती आई है। इसी सिलसिले में नए घटनाक्रम में भाजपा ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अंदर कल रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो नवनिर्वाचित पार्षदों की कथित रूप से हुई हत्या (Murder of councillors in WB) के खिलाफ आज पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, इन मृत पार्षदों में से एक भी भाजपा का नहीं है। एक मृतक पार्षद सत्तारूढ़ टीएमसी और दूसरा कांग्रेस का था। 

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं पर बोलते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) का झुकाव कांग्रेस शासित समयावधि 1972-77 की ओर है। अगर इस तरह से एक जनप्रतिनिधि की हत्या हो जाती है तो आम आदमी का क्या होगा? केंद्र सरकार को भी संज्ञान लेना चाहिए। हम इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने की कोशिश करेंगे। 

पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों में से एक भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने इस बारे में कहा कि यहां (पश्चिम बंगाल में) कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal) पुलिस ने बताया कि कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी नगर पालिका के वार्ड 8 के टीएमसी पार्षद अनुपम दत्ता की बाइक सवार चार बदमाशों ने कल रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

वहीं एक अन्य घटना पर पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक एक शख्स पीछे से पार्षद को गोली मारते नजर आया। आरोपी को अब पास के एक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, आग्नेयास्त्र बरामद किया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.