ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

तीन घंटे बाहर गए, पीछे से लाखों के गहने-रुपए चोरी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 8, 2022

जोधपुर,  8 फरवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )      पुलिस से बेखौफ चोर गिरोहों ने पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में चार मकानों से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए।मण्डोर थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: डांवरा हाल निंबा निंबड़ी के शिवनगर निवासी बुद्धाराम पुत्र भगवानदास वैष्णव प्रथम बटालियन आरएसी में है। वो गत 31 जनवरी को परिवार सहित शादी में शामिल होने पैतृक गांव गए थे, जहां से वो रविवार को लौटे। मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
 
चोरी की एक अन्य वारदात सदर कोतवाली थानान्तर्गत किले की घाटी पर आचार्यों का बास निवासी देवेन्द्र पुत्र अशोक जोशी के मकान में हुई। मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व रुपए चुरा लिए। सदर कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया।
 
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड में ढिलवाडिय़ों की ढाणी निवासी राजूराम पुत्र सोहनलाल प्रजापत शनिवार को परिवार सहित निजी काम से बिरावास गांव गए थे, जहां से वो शाम को लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अलमारी भी खुली थी। उसमें रखे रुपए व जेवर चोरी थे। कुड़ी भगतासनी थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया।
 
लूनी थानान्तर्गत सिणली गांव निवासी चन्द्रपालसिंह पुत्र हिम्मतसिंह गत 5 फरवरी की रात 8 बजे परिवार सहित शादी में गए थे, जहां से रात 11.30 बजे लौटे। मकान के ताले टूटे हुए थे। अलमारियां खुली थी। उसमें आभूषण व रुपए चोरी हो गए।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.