ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

गंगूबाई काठियावाड़ी का पूरा एलबम हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Friday, February 18, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 18 फरवरी 2022      आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" को लेकर लगातार चर्चें में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज होने में अब बस कुछ दिन बचें हुए हैं और ऐसे में फिल्म का प्रमोशन भी जोरों सोरों से किया जा रहा है। 
 
दर्शक भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसमें आलिया भट्ट की जबरदस्त परफॉरमेंस देखने को मिलने वाली है। ट्रेलर देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंगूबाई के किरदार में आलिया यकीनन धमाका करने वाली है। 
 
फिलहाल आपको बता दें कि आज फिल्म का पूरा म्यूजिक एलबम जारी कर दिया गया है, जिसे आप सारेगामा के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं। म्यूजिक एलबम जारी करने से पहले मेकर्स ने फिल्म का दो गाना रिलीज किया था, जिसे बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 
 
भंसाली प्रोडक्शन के ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पूरा म्यूजिक एलबम के रिलीज होने की जानकारी दी गई है। म्यूजिक एलबम में पूरे 6 गाने है जिनके नाम है- "मेरी जान", "ढोलीडा", "जब सैंया", "शिकायत", "मुस्कुराहट" और "झूमे रे गोरी"। 
 
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, विजय राज, शांतनु महेश्वरी भी नजर आएंगे। फिल्म को संजय भंसाली व जयंतिलाल गड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को थिएटरों में रिलीज हो रहीं हैं। 
 
चेक आउट द म्यूजिक एलबम


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.