ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की फिल्म थार का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, April 18, 2022

एक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर जल्द ही एक साथ फिल्म 'थार' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जिसका पहला ट्रेलर आज 18 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर काफी रोचक है, इसमें अनिल कपूर पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं हर्षवर्धन छोटे बिजनेसमैन के रूप में एक तस्कर के रोल में दिखाई पड़ रहे हैं। 'थार' के इस ट्रेलर की शुरूआत बंजर रेगिस्तान से होती है। जहां अनिल कपूर एक मर्डर की इन्वेस्टिगेशन करते हुए नजर आते हैं। उनके साथ सतीश कौशिक कॉन्सटेबल के किरदार में दिखते हैं। इसके बाद हर्षवर्धन की एंट्री होती है, जो खुद को एंटीक का बिजनेस करने वाला बताते हैं, लेकिन उनके किरदार की कहानी काफी उलझी हुई और सस्पेंस से भरी है। इसके बाद फातिमा सना शेख एक राजास्थानी गांव वाली लड़की के किरदार में दिखती हैं, जो हर्षवर्धन की पर्सनैलिटी से काफी प्रभावित है और उनके करीब जाना चाहती हैं।

राज सिंह चौधरी के निर्देशन में बनी 'थार' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्माण अनिल कपूर की फिल्म कंपनी के बैनर तले किया गया है।

फिल्म 'थार' को 6 मई, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.