मुंबई, 20 दिंसबर (न्यूज हेल्पलाइन) बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एंव चर्चित अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी हिट फिल्म साथिया के 19 साल पूरे होने एक भावुक पोस्ट साझा की हैं।यह फिल्म आज ही के दिन 20 दिसंबर 2002 को रिलीज हुई थीं। विवेक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के 19 साल पूरे होने पर एक पोस्ट साझा की हैं।
विवेक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म साथिया का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा कि, ‘’फिल्म साथिया के 19 साल पूरे हुए। इस फिल्म का किरदार आदित्य मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रखेगा। इस फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।#साथिया के 19 साल’’।
बता दें कि, यह फिल्म तमिल फिल्म अलैपयुथे की आधिकारिक हिंदी रिमेक थीं। फिल्म साथिया को साद अली द्वारा निर्देशित किया गया था।इस फिल्म को प्रोड्यूस यश चोपड़ा और मनी रत्नम ने मिलकर किया था। रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओँ में थें। इस फिल्म में विवेक और रानी की रोमेंटिक जोड़ी दर्शको को खूब पसंद आई थीं। फिल्म में शाहरूख खान और तब्बू का एक लंबा कैमियो भी था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म ने विवेक के फिल्मी कैरियर को भी काफी बड़ी उड़ान दी थीं।
वर्कफ्रंट की बात करे तो विवेक हाल ही में वेब सीरीज इनसाइड ऐज के सीजन 3 में नजर आए थें। वे जल्द ही फिल्म रोजी द सैफरॉन में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।