ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

उर्वशी रौतेला ने मदर्स-डे पर शेयर किया बॉस्केटबॉल खेल रही मां के विडियो को।

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 8, 2021

आज मदर्स-डे हैं ऐसे में कई सेलिब्रिटीज इस दिन को खास बनाते हुए अपनी मां संग बिताए यादों और स्पेशल टाइम को शेयर कर रहे हैं। साथ ही मां के साथ बिता रहे स्पेशल बॉन्ड को विडियो और फोटो के जरिए पोस्ट कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी अपनी मां की स्पेशल स्किल्स को शेयर किया। जिसमें उनकी मां बॉस्केटबॉल खेलती दिखी।
 
उर्वशी ने मां के बॉस्केटबॉल से गोल कर रहे विडियो को‌ शेयर किया। जिसमें उनकी मॉम हाथ में बॉस्केटबॉल लिए गोल करने के लिए तैयार हैं। इस विडियो में गोल करने पर उनकी मां ने खुशी जाहिर की और इस मुमेंट्स को उर्वशी ने विडियो में कैप्चर किया। साथ ही इस विडियो के साथ हाल ही में रिलीज हुआ उनका म्यूजिक विडियो 'डूब गए' के गाने को जोड़ा। बता दें कि उर्वशी और गुरु के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
 
इस विडियो को शेयर कर उर्वशी ने मां को मदर्स-डे की बधाईयां दी और कैप्शन में लिखा,' हैप्पी मदर्स डे मम्मी मीरा रौतेला...मां अपने बच्चों का हाथ भले ही थोड़े समय के लिए थामें पर उनका दिल हमेशा बच्चों के लिए रहता है... हैप्पी मदर्स डे सभी मां को..' इसी के साथ उर्वशी ने मां को टैग किया और उनके खास मुमेंट्स को शेयर किया।
 
हाल ही में उर्वशी अपनी अपकमिंग वेब सिरीज की तैयारीयां करती दिखाई दे रही थी। उर्वशी जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ इंस्पेक्टर अविनाश सिरीज में नजर आएंगी। उर्वशी सिरीज की शूटिंग उत्तरप्रदेश में करती दिखी थी। इस सिरीज को जिओ स्टूडियोज द्वारा बनाया जा रहा है।  इस सिरीज में रणदीप एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगे। सिरीज को नीरज पाठक द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है।  जिसकी अधिकतर शूटिंग उत्तरप्रदेश में की जानी हैं। 
 
इसी के साथ-साथ उर्वशी कई सारे म्यूजिक विडियो में भी नजर आ रही है। हाल ही में उर्वशी गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक विडियो में नजर आई थी। उर्वशी के कई सारे म्यूजिक विडियो को खूब पसंद किया गया है। उर्वशी के अपकमिंग म्यूजिक विडियो की बात करें तो उर्वशी गुरु रंधावा के साथ 'डूब गए' गाने में नजर आई। जिबे खूब पसंद किया जा रहा है विडियो को अब तक 80 मिलीयन व्यू मिल चुके हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.