ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

'हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स की दाद देनी होगी जो लगातार लोगों की जान बचाने में लगे हुए है ' सिंगर भूमि त्रिवेदी

Photo Source :

Posted On:Monday, May 24, 2021

May 24, 2021  -  कोरोना वायरस ने पूरे देश को को जकड़ रखा है और पूरा देश आज इस से  लड़ रहा है। कोरोना वायरस से  हमारी जंग में एक चीज अच्छी हुई है और वह यह कि आज देश का हर व्यक्ति एक दूसरे की मदद कर रहा है बिना  किसी भेदभाव के। ऐसे मुश्किल वक़्त में कई बॉलीवुड सितारे भी आगे बढ़कर लोगों की मदद करने में जुटे हुए है। 

 

सिंगर मीका सिंह ने कुछ दिन  पहले निशुल्क लंगर सेवा शुरू की थी। इस इनिशिएटिव के माध्यम से वह हर दिन 1000 लोगों को खाना  खिला रहे है। अब उनके इस काम में सिंगर भूमि त्रिवेदी जिन्हे उनके गाने 'राम चाहे लीलाऔर 'हुस्न परचमके लिए जाना जाता है , वह भी जुड़  गयी है। 

 

न्यूज़ हेल्पलाइन से बात करते हुए भूमि ने कहा, "मैं कहना चाहूंगी की मीका सर बहुत काइंड है। ऐसे वक़्त में जब हर कोई अपने घर में बंद है , ऐसे में मीका सर अपने घर से बाहर आकर लोगों की मदद कर रहे है। वह सबके लिए इंस्पिरेशन है। मैं उन्हें देखकर काफी प्रोत्साहित हुई की मुझे भी ऐसे मुश्किल वक़्त में लोगों की मदद करनी चाहिए। “

 

अपने फ्रंटलाइन वर्कर्स जो दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए है ,उन  के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स की दाद देनी होगी जो लोगों की जान बचाने में लगे हुए है। हम सबको उनसे इंस्पायर्ड होना चाहिए। “

 

आज के वक्त में घर से बाहर निकलने में ही बहुत बड़ा रिस्क है ,ऐसे वक्त में वह कैसे अपनी सेफ्टी का ध्यान रख रही हैंइसपर उन्होंने कहा, "हम सारी  प्रीकॉशन्स का ध्यान रख कर ही बाहर निकल रहे है। यह नोबल काम मीका सर ने शुरू किया है और हम उनके पीछे चलकर लोगों की मदद कर रहे है। हमारे साथ जितने भी लोग जुड़े है , हम उन सबका ख़ास ध्यान रख रहे हैं। "

 



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.