ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

सलमान खान ने सुष्मिता सेन के आर्या के पोस्टर को देखकर की तारीफ।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 14, 2021

मुंबई, 14 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जो हाल ही में 10 दिसंबर 2021 को दबंग द टूर रिलोडेड की टीम को लेकर रियाद, सऊदी अरब में जाकर परफॉर्म करके वापस घर आ गए हैं, उन्होंने अपनी दोस्त सुष्मिता सेन की तारीफ की है।
 
सलमान ने सुष्मिता के पोस्टर आर्या को देखकर उनकी तारीफ की है। सलमान ने रोडसाइड लगे वेब सीरीज आर्या के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा कि,"अरे वाह सुश क्या लाजवाब लग रही हो तुम। पूरी तरह से धमाल मचा दिया है।तुम्हारे लिए काफी खुश हूं सुष्मिता सेन"।
 
बता दें कि, हाल ही में वेब सीरीज आर्या का सीजन 2 रिलीज हुआ जोकि दर्शको को काफी पसंद आ रहा हैं, इस सीरीज में सुष्मिता सेन मुख्य किरदार में हैं। सलमान और सुष्मिता काफी अच्छे दोस्त हैं,उन दोनो ने मैने प्यार क्यूं किया,बीबी नंबर 1 जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो सलमान हाल ही में फिल्म अंतिम में नजर आए हैं। दर्शकों को अंतिम में उनका सरदार वाला लुक काफी पसंद आया है। वे जल्द ही टाईगर 3, किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। टाईगर 3 अगले साल तक रिलीज कर दी जायेगी। टाईगर 3 में इस बार दर्शको को सलमान और इमरान हाशमी में टकरार देखने को मिलेगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.