ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

रवीना टंडन ने मजेदार अंदाज में सुपरस्टार यश को दी जन्मदिन की बधाई।

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 8, 2022

मुंबई, 08 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइन)     बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेत्री रवीना टंडन ने केजीएफ 2 के अपने हीरो यश को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यश के साथ अपना एक फनी वीडियो साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं।
 
रवीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो साझा करते हुए लिखा कि,"जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं यश। हमारी दुआ है कि तुम्हारा यह साल काफी अच्छा जाए।केजीएफ चैप्टर 2।"
 
साझा किए गए वीडियो में रवीना और यश काला चश्मा लगाए हुए हैं और दोनों ही फनी अंदाज में पीछे मुड़कर देख रहे हैं।
 
बता दें कि, केजीएफ चैप्टर 2 में रवीना एक पॉलिटीशियन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। रवीना के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य विलेन अधीरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ़ 1 दर्शको को बहुत पसंद आई थीं, पिछले साल केजीएफ 2 का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया गया था इस टीजर ने यूट्यूब पर धूम मचा दी। फिल्म के टीजर ने ही अकेले 250 मिलियन प्लस व्यूज पाए थे जोकि एक रिकॉर्ड है। यश की  इस फिल्म को लेकर पैन इंडियन दर्शक बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 14 अप्रैल 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो रवीना हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज अरणयक में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। वे केजीएफ 2 के अलावा एक और बड़े बजट की फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.