ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

राधिका आप्टे ने कराया अपना कोविद वैक्सीनेशन

Photo Source :

Posted On:Friday, May 21, 2021

21 मई 2021  |  एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कोविद वैक्सीन की पहली डोज ले ली है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। मनोरंजन जगत से आएं दिन कई सितारे कोरोना की चपेट में आ रहें हैं, वहीं कई इससे ठीक भी हो रहें हैं। ऐसे में इस भयंकर महामारी से बचने के लिए लोग रजिस्ट्रेशन कराकर अपना कोविद वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। 
 
क्योंकि इस महामारी से बचने का यही एक उपाय है, हालांकि वैक्सीनेशन के बाद भी कई लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहें हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वैक्सीनेशन के बाद इस वायरस का असर लोगों पर कम देखने को मिल रहा है। 
 
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अबतक कई यंग सितारों ने कोविद की पहली डोज ले ली है और अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस राधिका का नाम भी शामिल हो गया है। राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैक्सीनेशन के बाद की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "#Jabbed #फाइनली #वैक्सीनेशन।"
 
फोटो में राधिका वैक्सीनेशन सेंटर में चेयर पर बैठकर एक स्ट्रांग गर्ल वाला पोज देते नजर आ रही है। उन्होंने अपनी सेफ्टी का ध्यान रखते हुए मास्क भी लगाया हुआ है। 
 
बता दे कि राधिका हाल ही में ग्राजिया मैगज़ीन के कवर पेज पर नजर आयीं थी। मैगज़ीन के कवर पेज पर रिंग डीटेल्ड बिकनी सेट में वो काफी हॉट लग रहीं थी। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की खूब चर्चा हुई। कवर पेज के अलावा भी राधिका ने मैगज़ीन के लिए कराएं गए फोटोशूट की कई और तस्वीरें शेयर की है, इन सभी तस्वीरों में उनका एक से एक बेहद ही बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। 

 



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.