ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत की मदद करने वालों को कहा शुक्रिया

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने मदद का हाथ बढ़ाया था और इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी इस मुश्किल घड़ी में भारत की मदद करने की अपील की थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत में बढ़ते कोरोना महामारी और इससे उत्पन्न संकट को देखते हुए कोविड 19 फंडरेजर की शुरुआत की थी और लोगों से अपील की थी कि वह भारत की मदद के लिए आगे आये। प्रियंका और निक के इस अपील के बाद उनके कई फैंस ने मदद का हाथ बढ़ाया, जिसके बाद प्रियंका की इस  फंडरेजर में सिर्फ एक दिन में 2 करोड़ 50 लाख रुपए का डोनेशन जमा हो चुका है। जिसके बाद प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो इस मुश्किल घड़ी में भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-'टुगेदर फॉर इंडिया। आप सभी के सपोर्ट और डोनेशन के लिए शुक्रिया। आप का कॉन्ट्रीब्यूशन भारत में बढ़ रहे कोविड 19 के खिलाफ एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है और हमें आशा है कि हमने जिस मुहिम की शुरੁुआत की है हम उसे जारी रखेंगे। प्लीज डोनेट करें।'
 
 
प्रियंका द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में प्रियंका के साथ निक जोनस भी डोनेशन करने वालों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है और साथ ही और भी लोगों से डोनेट करने की अपील की है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका की इस फंडरेजर में जमा किए गए पैसों का इस्तेमाल भारत में कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन सेंटर और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स बनाने में किया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस प्रियंका और निक के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा कर रहे हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.