ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित का 'एक-दो-तीन' डांस परफॉर्मेंस।

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का मौका मिलना कई कलाकारों के लिए एक खास बात ही होती है। इसी बीच बॉलीवुड में 'दिलबर-दिलबर' गाने से लोगों के बीच बैली डांस करती दिखी नोरा फतेही की परफोर्मेंस भी कुछ कम नहीं है। नोरा की अब हर परफोर्मेंस को खूब पसंद किया जाता है। साथ ही नोरा कई डांसिंग रिएलिटी शो को जज करती भी दिख रही है और उनमें स्पेशल गेस्ट बनती भी दिखी।
 
इसी बीच नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित दोनों ने एक साथ मिलकर अपनी पर्फोर्मेंस को दर्शकों के सामने पेश किया। माधुरी और नोरा ने 'एक दो तीन  गाने के हूक स्टेप को साथ में किया। और इंस्टा रील पर इसे शेयर किया। दोनों के इस डांसिंग विडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है। इस विडियो में माधुरी इंडियन लुक मे नजर आई तो वहीं नोरा वेस्टर्न लुक फोलो करती दिखी। दोनों साथ मिलकर गाने के हुक स्टेप को करते दिखे। कल ही माधुरी ने अपने और नोरा का 'पिया घर आये' गाने पर बनाए इंस्टा रील विडियो अओ भी शेयर किया था।
 
दरअसल यह विडियो कलर्स के रिएलिटी शो डांस दिवाने 3 के दौरान शूट किया गया। इस शो में नोरा बतौर गेस्ट अपनी मौजूदगी दिखाती दिखी। नोरा के साथ-साथ कई बार अन्य सेलिब्रिटीज भी गेस्ट बनते दिखे हैं। वहीं माधुरी शो में बतौर जज दिखाई देती दिखी। नोरा और माधुरी के इस एपिसोड को जल्द ही कलर्स के शो में दिखाया जाएगा। जंहा नोरा बतौर गेस्ट पूरे एक एपिसोड में नजर आएंगी।
 
बता दें कि, इस वक्त माधुरी दीक्षित भले ही अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग नहीं कर रही है पर माधुरी  कलर्स के रिएलिटी डांस शो 'डांस दिवाने 3' को जज कर रही है। इस रिएलिटी शो के अपकमिंग सीजन की शुरूआत हाल ही में किया गया। वहीं इस शो के लिए माधुरी दीक्षित ने शूटिंग शुरू कर दी है जिसकी जानकारी माधुरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए देती दिख रही है। इस रिएलिटी शो में माधुरी के साथ-साथ कोरियोग्राफर धर्मेश एंव तुषार कालिया भी बतौर जज नजर आ रहे हैं। इस शो को इस बार अर्जुन बिजलानी के बजाय राघव जुयाल होस्ट कर रहे हैं। शो के कई प्रोमो को रिलीज किया जा चुका है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.