ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

कृति सेनन की "मिमी" का फर्स्ट सॉन्ग 'परम सुंदरी' इस दिन होगा रिलीज

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 15, 2021

15 जुलाई 2021
 
कृति सेनन की फिल्म "मिमी" का ट्रेलर तो धमाल मचा ही रहा है, और अब इसका फर्स्ट सॉन्ग भी दर्शकों को अपनी धुन पर नचाने आ रहा है, जिसका टाइटल 'परम सुंदरी' है। कृति ने गाने का मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
 
"परम सुंदरी" का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन लिखा, "आपका दिल चुराने के लिए परम सुंदरी अपने रास्ते पर है। गाना 16 जुलाई को रिलीज़ होगा।" 
 
वहीं सिंगर श्रेया घोषाल ने भी गाने के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, "क्या हम परम सुंदरी के लिए तैयार है। 16 जुलाई को आ रहा है।" सामने आएं गाने के मोशन पोस्टर में कृति का जबरजस्त जलवा देखने को मिल रहा है। 
 
"परम सुंदरी" सॉन्ग एक डांस नंबर होने वाला है, जिसमें कृति का धमाकेदार डांस देखने को मिलने वाला है। फैंस कृति को इस गाने में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। 
 
इस फिल्म की कहानी साल 2011में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'मला आई व्हायचे' पर आधारित हैं। कृति की इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है, फिल्म की कहानी रोहन शंकर ने लिखीं है और फिल्म को प्रोड्यूस दिनेश विजन कर रहें हैं।
 
फिल्म में कृति के अलावा सई ताम्हणकर, पंकज त्रिपाठी, मनोज पहवा और सुप्रिया पाठक भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देगें। फिल्म नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर 30 जुलाई को रिलीज़ होगी। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.