टीवी की हॉट एवं चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जोकि हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर काफी चर्चा में रही थी। वे इस बार अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती नजर आई। दिव्यांका इस बार द 'शी इंडिया' मैग्जीन के कवर पेज पर जलवे बिखेरती हुई नजर आई हैं।
अभिनेत्री दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से मैग्जीन की कवर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, "रिपोस्ट @ शी इंडिया। इस दिवाली को सुंदर दिव्यांका त्रिपाठी के साथ सेलिब्रेट कीजिए।" इस मैग्जीन कवर पेज पर दिव्यांका को देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।
साझा की गई तस्वीर में दिव्यांका ने पिंक कलर की साड़ी के साथ रेड कलर का ब्लाउज पहना हुआ है और बाल खुले रखे हैं। अभिनेत्री ने हल्का मेकअप कर रखा है। इस कवर पेज पर दिव्यांका वाकई में काफी हॉट लग रही हैं।
बता दें कि हाल ही में दिव्यांका टीवी स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 11 की प्रतिभागी रही थी। वे इस स्टंट शो को जीतते -जीतते रह गई थी। इस शो को टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था और दिव्यांका इस शो में रनर अप रही थी। शो में दिव्यांका के अच्छे प्रर्दशन के लिए उनके फैंस ने उन्हे काफी सराह था।