ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

काजल अग्रवाल ने अपकमिंग फिल्म 'उमा' की शूटिंग शुरू की, अन्य कलाकारों की भी अनाउंसमेंट की गई।

Photo Source :

Posted On:Monday, July 5, 2021

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी अपकमिंग हिंदी फिल्म के लिए तैयार हैं। काजल की फिल्म 'उमा' को एड फिल्म डायरेक्टर तथागत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। आज इस अपकमिंग फिल्म की‌ शूटिंग काजल ने कोलकाता में शुरू कर दी। काजोल की इस फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले महीने ही की गई थी।‌ आज फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी के साथ-साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहें अन्य कलाकारों की भी जानकारी दी गई।
 
इस फिल्म में हर्ष छाया, मेघना मलिक, टीनू आनंद , आयुषी तलुकदार, ग़ौरव शर्मा और श्री स्वरा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।‌ इस फिल्म को अविशेक घोष और मंतराज पलीवल प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए काजल भी एक्साइटेड नजर आई। काजल इस फिल्म में 'उमा' नाम का किरदार निभाती नजर आएंगी।
 
फिल्म की कहानी एक ऐसे ठाठ-बाटवाले परिवार की हैं जो ग्रैंड वैडिंग के लिए एक साथ इकठ्ठे होते हैं। फिल्म की कहानी एक फैमिली मैसेज देती नजर आएगी। काजल कई हिंदी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाती नजर आई हैं। काजल को सिंघम, स्पेशल 26, दो लफ्जों की कहानी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया पर काजल को इंडस्ट्री में उतनी पहचान मिलती नहीं दिखी। इस फिल्म के जरिए अब काजल दोबारा बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने की तैयारी कर रही हैं।
 
आज फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है और कोलकाता में ही इसे पूर किया जाना है। बता दें कि, हाल ही में काजल अपना डिजीटल डेब्यू करती दिखी थी। काजल सिरीज 'लाइव कास्ट' के जरिए ओटीटी डेब्यू करती दिखी। काजल हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल-तेलुगु फिल्मों में भी नजर आई।इस हिंदी फिल्म के अलावा काजल अपकमिंग तमिल और तेलुगु फिल्म में भी नजर आएंगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.