ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

ऋतिक रोशन ने चंडीगढ़ करें आशिकी के निर्देशक अभिषेक कपूर को बोली यह बड़ी बात।

Photo Source :

Posted On:Monday, December 13, 2021

मुंबई, 13 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के नाम से प्रसिद्ध ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग और गुड लुक्स के लिए तो जाने जाते हैं परंतु वे इसके अलावा एक अच्छे इंसान भी हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म चंडीगढ़ करें आशिकी की तारीफ करते हुए उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर के लिए एक प्रोत्साहित करने वाला ट्वीट किया है।
 
अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, "डियर गट्टू, आज जो मैंने फिल्म चंडीगढ़ करें आशिकी में देखा उसमे तुम्हारा दिल और पूरा कमर्शियल मनोरंजन था भरा हुआ था। मैं फिल्म देखकर हंसा और रोया भी और मेरे रोंगटे भी खड़े हो गए। और एक फिल्म को क्या करने की जरूरत है। शाबाश मेरे दोस्त! चलो आओ अभिषेक सेलिब्रेट करते हैं"।
 
बता दें कि, फिल्म चंडीगढ़ करें आशिकी 10 दिसंबर को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म टैबू सब्जेक्ट पर बनी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो, ऋतिक रोशन  दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में नजर आएंगे। इस  फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके सामने सैफ अली खान  होंगे। आखिरी बार ऋतिक टाइगर के साथ फिल्म वॉर में नजर आए थे जोकि काफी बड़ी हिट रही थी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.