ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

चुनिंदा स्क्रीनस पर रिलीज़ होगी फ़राज़

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 2, 2023

डायरेक्टर हंसल मेहता की नई फिल्म, फ़राज़, कुछ चुनिंदा सिनेमा घरो में रिलीज़ होने जा रही हैं, इस फिल्म में  जहान कपूर, जो शशि कपूर के पोते हैं, उन्होंने अपना डेब्यू कर रहे हैं. 
 
हालांकि, जहान का डेब्यू ग्रैंड नहीं है, जैसा कि दूसरे स्टार किड्स का होता रहा है। किसी मेगा बजट रोमांटिक फिल्म के बजाए जहान एक संवेदनशील और संजीदा किस्म की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं, जहां उन्हें अपने एक्टिंग स्किल्स दिखाने का भरपूरमौका मिलेगा। फराज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि, इसे सीमित स्क्रींस पर ही उतारा जा रहा है।निर्माताओं की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, फराज देशभर में महज 100 स्क्रींस पर उतारी जाएगी।
 
हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज़ के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, "कल चुनिंदा सिनेमाघरों और सीमितशो में #फ़राज़"
 
जिन शहरों के सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी, उनमें मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, वेस्ट बंगाल राज्यों के सिनेमाघर शामिल हैं।
 
फराज बांग्लादेश में कुछ साल पहले एक कैफे में हुए आतंकी हमले की घटना से प्रेरित फिल्म है। जहान के किरदार का नामफराज है, जो इस घटना का एक प्रमुख पात्र है। परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की यह दूसरी फिल्म है और वो आतंकी केकिरदार में हैं। फिल्म को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहा गया था।
 
फिल्म में जहान कपूर और आदित्य रावल के अलावा जूही बब्बर, आमिर अली, सचिन लालवानी, पलक लालवानी और रेशमसहानी ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.